Saturday, December 18, 2021

Women's awareness program 11/12/2021

दिनांक 11/12/2021 को सक्षम  उत्तरी विभाग से विभा पाण्डेय व झंडेवाल्न से महिला प्रमुख डॉ ममता द्वारा बैठक हुई इसमें 15 महिलाएं स्ममिलित हुई l इस बैठक में  एक सात साल का  विकलांग  बालक था बाकी महिलाओं को हमने जागरूक होने की प्रेरणा दी तथा विकलांग  बालक की  हर संभव मदद  करने का प्रयास किया। हम इस अभियान से बहुत से बहुत महिलाओं को जागरूक कर पाएंगे जिससे जागरूक मां और विकलांग मुक्त शिशु  पूर्ण भारत में हो l सक्षम भारत समर्थ भारत 🙏🙏🙏









Women's Awareness program 10/12/2021

  दिनांक 10/12/2021 को रामकृष्ण पुरम विभाग महिला प्रमुख नीलम जी द्वारा “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत बैठक रखी गई। बैठक में 10 महिलाएँ उपस्थित रहीं।एक दिव्यांग बालक भी था जिसकी कमर से पैरों तक स्थिति ख़राब थी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए विषय विस्तार से रखा व परिचर्चा की।

🇮🇳 सक्षम भारत     समर्थ भारत 🇮🇳




Women's Awareness Program 9/12/2021

 आज दिनांक 9/12/2021 को सक्षम, उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख,संजना पाल द्वारा रोहिणी सेक्टर-1 में जागरूक माता विकलांग मुक्त शिशु के अंतर्गत 15 महिलाओं की बैठक रही।आज की बैठक का कुछ श्रेय मेरी बेटी कीर्तिका व उनकी फ्रेंड मिष्ठी को जाता है आप दोनों ने आज की मीटिंग के लिए मेरा सहयोग किया। इस बैठक में तीन गर्भवती महिला और एक दिव्यांग थी उन्हें सक्षम द्वारा दिए गए विषय व समस्या, समाधान, दवाइयां आदि पर चर्चा महत्वपूर्ण लगी।वह बहुत खुशी थी  कि कोई तो ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दिव्यांगों के लिए दिन रात लगे हुए हैं इसके अलावा आज एक थोड़ा अलग विषय भी आया एक महिला ने सुझाव दिया कि यदि उन्हें व अन्य महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से कोई सलाह लेनी हो या कोई दिव्यांग महिला के लिए सुविधा चाहिए हो तो रोहिणी जिले में कोई केंद्र हो जहां महिलाओं को हर तरह की सलाह मिल सके। ..सक्षम भारत समर्थ भारत ....जय हिंद🙏










Women's awareness program 8/12/2021

 दिनांक 8/12/2021 को सक्षम,उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख, संजना पाल द्वारा  एक और बैठक रखी गई जिसमें 5 गर्भवती महिलाएं चार दिव्यांग थे। जिनमें से एक बच्चा व चार महिलाएं दिव्यांग थी 3 महिलाओं का वजन बहुत कम था उन्हें कुछ जरूरी कैप्सूल व पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया। आज की बैठक श्रीमती अनिल चिकारा जी व श्रीमती विमलेश देवी जी के साथ से संभव हो सकी।  सभी महिलाओं को जानकारी दी चाहे वह दिव्यांगता से संबंधित हो नेत्रदान से संबंधित हो या "जागरूक मां व विकलांगता मुक्त शिशु" अभियान से संबंधित हो उन्हें सभी विषयों पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी। कई महिलाओं ने अपनी बच्चियों से संबंधित कुछ मार्मिक परेशानियों विषयों को हमारे सामने रखा। जो भी हम समाधान बता सकते थे हमने बताया व जो ज्यादा गंभीर विषय हैं वह हमारे सक्षम के डॉक्टर्स से सलाह लेकर जरूरी जानकारी व इलाज उन तक पहुंचाएंगे हमारा वादा है जो भी समाज के दिव्यांगों,महिलाओं ,नेत्रहीन बच्चों के उत्थान के लिए कर सकते हैं वह हम और हमारी राष्ट्रीय संस्था "सक्षम" करने के लिए संकल्पित है.... सक्षम भारत समर्थ भारत समृद्ध व सुदृढ़ भारत... जय हिंद🙏







Women's Awareness Program 7/12/2021

 दिनांक 7/12/ 2021 सक्षम,उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख,संजना पाल द्वारा "जागरूक मां विकलांग मुक्त शिशु" के अंतर्गत सुल्तानपुरी के आंगनवाड़ी नंबर 66 में आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता जी, श्रीमती कविता कौर जी व श्रीमती अनिल चिकारा जी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 38 बहनों ने भाग लिया।जिसमें की 5 गर्भवती महिलाएं और 8 दिव्यांगजन भी आए।जिसमें से 4 बच्चे थे। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि थोड़ी सी जागरूकता की कमी की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है यदि यह महत्वपूर्ण जानकारी माताओं को पहले मिल गई होती और समय पर इलाज हो गया होता तो आज उन्हें इतनी गहन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता परंतु अभी भी ज्यादा देर नहीं हुई है।हमारा अभियान ही इसलिए हो रहा है ताकि पूरा भारत विकलांग मुक्त भारत बन सके हम इस पर कार्य कर रहे हैं पूरी दिल्ली में यह अभियान चलाया जा रहा है।..सक्षम भारत समर्थ भारत जय हिंद🙏






Tuesday, December 7, 2021

Mahila Awareness Camp 6/12/2021

दिनांक 6/12/2021 को सक्षम, उत्तरी विभाग, महिला प्रमुख संजना पाल द्वारा "जागरूक मां विकलांग मुक्त शिशु" के अंतर्गत सुल्तानपुरी में आंगनवाड़ी नंबर 65 में श्रीमती पवन देवी जी व श्रीमती अनिल चिकारा जी द्वारा बैठक हुई। जिसमें 15 महिलाओं की सहभागिता रही आज उन्हें दिव्यांगता का अर्थ बताया वह यह भी समझाया की वह विकलांग नहीं बल्कि दिव्यांग है सभी बहनों को बैठक में आना व मातृ शिशु विषय पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी इसके लिए उन्होंने सक्षम का धन्यवाद भी किया कि यह महत्वपूर्ण जानकारी उन तक पहुंचाई गई। .....सक्षम भारत समर्थ भारत समृद्ध व सुदृढ़ भारत जय हिंद🙏










Mahila Awareness Camp 5/12/21

 दिनांक : 05/12/2021   को सक्षम पूर्वी विभाग के  इन्द्रप्रस्थ जिले में  प्रीत विहार नगर महिला प्रमुख बबीता जी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बहनों के समक्ष "जागरूक माँ, स्वस्थ शिशु" के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया । पूर्वी विभाग से सचिव श्रीमती वंदना  जी  ने बैठक में सम्मिलित सभी बहनों को विषय की जानकारी दी। परिचर्चा में सभी बहनों ने  बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय को ध्यान से सुना और समझा।कार्यक्रम में कुल 12 बहनों की उपस्थिति रही।

सक्षम भारत समर्थ भारत





SAKSHAM Inderprastha Mahila Meeting at Mukharji Nagar 4/12/2021

दिनांक 4/12/2021 को झण्डेवालान विभाग महिला प्रमुख श्रीमती ममता जी के निवास मुखर्जी नगर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा “सक्षम” व “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” विषय विस्तार पूर्वक रखे गए तत्पश्चात् परिचर्चा रहीं। 8 बहनों की उपस्थिति रही। 5 बहनों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। प्रसन्नता की बात रही कि ममता जी के पूरे परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लिया।

🇮🇳 सक्षम भारत   -  समर्थ भारत 🇮🇳










Mahila Awareness Program 3/12/21

दिनांक 3/12/2021 को विश्व  दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज दिव्यांग बच्चों से व जागरूक मां विकलांगता मुक्त शिशु के अंतर्गत कुछ महिलाओं के समक्ष अभियान चलाया गया। श्रीमती अनिल चिकारा दीदी व श्रीमती अंशु जी का भरपूर साथ मिला व सभी महिलाओं में सक्षम के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिला 35 बहनों की संख्या रही वह 8 बहनों ने नेत्रदान का संकल्प भी लिया।और यह विश्वास दिलाया की वह भी आगे आकर समाज के लिए सेवा देंगे ताकि अंधकार में रह रहे भाई बहनों को उजाले की रहा दिखा सकें इन सबके अलावा आज एक बहुत ही मार्मिक विषय भी आया..एक बच्चा जिनका नाम पृथ्वी  है  यह 17 साल के हैं और मानसिक रूप से शारीरिक रूप से दिव्यांग है उनकी माताजी ने उनकी सभी समस्याएं हमारे सामने रखी हैं हमारे सक्षम की ओर से यह पूरा प्रयास रहेगा की वह पृथ्वी जी को ठीक कर सकें उनका इलाज कर सके इसके लिए हम पूर्ण तरीके से कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि पृथ्वी जल्दी ठीक होंगे।








Friday, December 3, 2021

Women awareness program on Birth of Healthy Child (Poorvi Vibhag)

 दिनांक : 2/12/2021   को पूर्वी विभाग की सह महिला प्रमुख  ऋतु त्रिपाठी ट्वारा बहनों के समक्ष "जागरूक माँ, स्वस्थ शिशु" के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया ।  ' होगी माँ जब स्वस्थ और प्रसन्न, तब ही होगा शिशु स्वस्थ बदन ',  श्लोगन के साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार के विषय   में जागरूक किया गया जिसमें सभी बहनों ने  बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने विषय को ध्यान से सुना और समझा । पूर्वी विभाग के अध्यक्ष श्री ओमपाल भाई साहब ने बैठक में सम्मिलित सभी बहनों तथा बंधुजनों को सक्षम के उद्देश्य तथा सामाजिक उद्देश्यों में दिव्यांग  जनों के लिए सक्षम की महत्वपूर्ण भागीदारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में कुल  17 ( सत्रह ) लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें 15 ( पंद्रह ) महिलाएँ तथा  2 (दो )  बंधुजन थे ।

कार्यक्रम से संबंधित कुछ झलकियाँ -






Awareness program on Birth of Child with No disability 2/12/21 at SultanPuri, Delhi

आज दिनांक 2/12/2021 को उत्तरी विभाग महिला प्रमुख संजना पाल द्वारा सुल्तानपुरी के आंगनवाड़ी में 25 बहनों के समक्ष "जागरूक मां विकलांगता मुक्त शिशु" के अंतर्गत विषय रखा गया। जिसमें सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने विषय को ध्यान से सुना और समझा व आगे के अभियान और कार्यक्रम के लिए समय और दिन निर्धारित किया गया,

Awareness program for Mothers to give Birth to Healthy Child 20/11/21

 आज दिनांक 20/11/2021 को “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत नंगली जालिब गाँव के प्राचीन शिव मंदिर में प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा बहनों के समक्ष विस्तार पूर्वक विषय रखा गया। मंदिर की प्रधान श्रीमती दिशा चौधरी जी का सहयोग रहा। दिशा जी समय-समय पर सक्षम को सहयोग करती रहती हैं।

🇮🇳 सक्षम भारत     समर्थ भारत 🇮🇳



Thursday, December 2, 2021

SAKSHAM_inderprasth_ Healthy Child Birth Awareness Camp at Jankpuri 16/11/21

 आज दिनांक 16/11/2021 को “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत पहला कार्यक्रम दिल्ली प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा B3A Block जनकपुरी में किया गया। ब्लांक की बहनों ने अन्य बहनों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।

🇮🇳 सक्षम भारत      समर्थ भारत 🇮🇳



SAKSHAM Inderprastha - Healthy Child Birth Awareness Camp 3/Nov/21

3/10/2021 को उत्तरी विभाग के रोहिणी “सेवा कुटीर”में उत्तरी विभाग महिला प्रमुख संजना जी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्त महिला प्रमुख श्रीमती रीटा जी ने “जागरूक माँ स्वस्थ शिशु” विषय रखा व प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी ने सक्षम विषय रखा। तत्पश्चात् परिचर्चा रहीं व बहनों के प्रश्नो का निवारण भी किया गया। 15 बहनों की उपस्थिति रही। चार बहने सक्षम से जुड़ गई है। 🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳