Saturday, December 18, 2021

Women's awareness program 8/12/2021

 दिनांक 8/12/2021 को सक्षम,उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख, संजना पाल द्वारा  एक और बैठक रखी गई जिसमें 5 गर्भवती महिलाएं चार दिव्यांग थे। जिनमें से एक बच्चा व चार महिलाएं दिव्यांग थी 3 महिलाओं का वजन बहुत कम था उन्हें कुछ जरूरी कैप्सूल व पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया। आज की बैठक श्रीमती अनिल चिकारा जी व श्रीमती विमलेश देवी जी के साथ से संभव हो सकी।  सभी महिलाओं को जानकारी दी चाहे वह दिव्यांगता से संबंधित हो नेत्रदान से संबंधित हो या "जागरूक मां व विकलांगता मुक्त शिशु" अभियान से संबंधित हो उन्हें सभी विषयों पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी। कई महिलाओं ने अपनी बच्चियों से संबंधित कुछ मार्मिक परेशानियों विषयों को हमारे सामने रखा। जो भी हम समाधान बता सकते थे हमने बताया व जो ज्यादा गंभीर विषय हैं वह हमारे सक्षम के डॉक्टर्स से सलाह लेकर जरूरी जानकारी व इलाज उन तक पहुंचाएंगे हमारा वादा है जो भी समाज के दिव्यांगों,महिलाओं ,नेत्रहीन बच्चों के उत्थान के लिए कर सकते हैं वह हम और हमारी राष्ट्रीय संस्था "सक्षम" करने के लिए संकल्पित है.... सक्षम भारत समर्थ भारत समृद्ध व सुदृढ़ भारत... जय हिंद🙏