दिनांक 11/12/2021 को सक्षम उत्तरी विभाग से विभा पाण्डेय व झंडेवाल्न से महिला प्रमुख डॉ ममता द्वारा बैठक हुई इसमें 15 महिलाएं स्ममिलित हुई l इस बैठक में एक सात साल का विकलांग बालक था बाकी महिलाओं को हमने जागरूक होने की प्रेरणा दी तथा विकलांग बालक की हर संभव मदद करने का प्रयास किया। हम इस अभियान से बहुत से बहुत महिलाओं को जागरूक कर पाएंगे जिससे जागरूक मां और विकलांग मुक्त शिशु पूर्ण भारत में हो l सक्षम भारत समर्थ भारत 🙏🙏🙏
SAKSHAM Inderprastha Pranth Mahila
Saturday, December 18, 2021
Women's Awareness program 10/12/2021
दिनांक 10/12/2021 को रामकृष्ण पुरम विभाग महिला प्रमुख नीलम जी द्वारा “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत बैठक रखी गई। बैठक में 10 महिलाएँ उपस्थित रहीं।एक दिव्यांग बालक भी था जिसकी कमर से पैरों तक स्थिति ख़राब थी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए विषय विस्तार से रखा व परिचर्चा की।
🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳
Women's Awareness Program 9/12/2021
आज दिनांक 9/12/2021 को सक्षम, उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख,संजना पाल द्वारा रोहिणी सेक्टर-1 में जागरूक माता विकलांग मुक्त शिशु के अंतर्गत 15 महिलाओं की बैठक रही।आज की बैठक का कुछ श्रेय मेरी बेटी कीर्तिका व उनकी फ्रेंड मिष्ठी को जाता है आप दोनों ने आज की मीटिंग के लिए मेरा सहयोग किया। इस बैठक में तीन गर्भवती महिला और एक दिव्यांग थी उन्हें सक्षम द्वारा दिए गए विषय व समस्या, समाधान, दवाइयां आदि पर चर्चा महत्वपूर्ण लगी।वह बहुत खुशी थी कि कोई तो ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दिव्यांगों के लिए दिन रात लगे हुए हैं इसके अलावा आज एक थोड़ा अलग विषय भी आया एक महिला ने सुझाव दिया कि यदि उन्हें व अन्य महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से कोई सलाह लेनी हो या कोई दिव्यांग महिला के लिए सुविधा चाहिए हो तो रोहिणी जिले में कोई केंद्र हो जहां महिलाओं को हर तरह की सलाह मिल सके। ..सक्षम भारत समर्थ भारत ....जय हिंद🙏
Women's awareness program 8/12/2021
दिनांक 8/12/2021 को सक्षम,उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख, संजना पाल द्वारा एक और बैठक रखी गई जिसमें 5 गर्भवती महिलाएं चार दिव्यांग थे। जिनमें से एक बच्चा व चार महिलाएं दिव्यांग थी 3 महिलाओं का वजन बहुत कम था उन्हें कुछ जरूरी कैप्सूल व पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया। आज की बैठक श्रीमती अनिल चिकारा जी व श्रीमती विमलेश देवी जी के साथ से संभव हो सकी। सभी महिलाओं को जानकारी दी चाहे वह दिव्यांगता से संबंधित हो नेत्रदान से संबंधित हो या "जागरूक मां व विकलांगता मुक्त शिशु" अभियान से संबंधित हो उन्हें सभी विषयों पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी। कई महिलाओं ने अपनी बच्चियों से संबंधित कुछ मार्मिक परेशानियों विषयों को हमारे सामने रखा। जो भी हम समाधान बता सकते थे हमने बताया व जो ज्यादा गंभीर विषय हैं वह हमारे सक्षम के डॉक्टर्स से सलाह लेकर जरूरी जानकारी व इलाज उन तक पहुंचाएंगे हमारा वादा है जो भी समाज के दिव्यांगों,महिलाओं ,नेत्रहीन बच्चों के उत्थान के लिए कर सकते हैं वह हम और हमारी राष्ट्रीय संस्था "सक्षम" करने के लिए संकल्पित है.... सक्षम भारत समर्थ भारत समृद्ध व सुदृढ़ भारत... जय हिंद🙏
Women's Awareness Program 7/12/2021
दिनांक 7/12/ 2021 सक्षम,उत्तरी विभाग,महिला प्रमुख,संजना पाल द्वारा "जागरूक मां विकलांग मुक्त शिशु" के अंतर्गत सुल्तानपुरी के आंगनवाड़ी नंबर 66 में आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता जी, श्रीमती कविता कौर जी व श्रीमती अनिल चिकारा जी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 38 बहनों ने भाग लिया।जिसमें की 5 गर्भवती महिलाएं और 8 दिव्यांगजन भी आए।जिसमें से 4 बच्चे थे। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि थोड़ी सी जागरूकता की कमी की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है यदि यह महत्वपूर्ण जानकारी माताओं को पहले मिल गई होती और समय पर इलाज हो गया होता तो आज उन्हें इतनी गहन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता परंतु अभी भी ज्यादा देर नहीं हुई है।हमारा अभियान ही इसलिए हो रहा है ताकि पूरा भारत विकलांग मुक्त भारत बन सके हम इस पर कार्य कर रहे हैं पूरी दिल्ली में यह अभियान चलाया जा रहा है।..सक्षम भारत समर्थ भारत जय हिंद🙏
Tuesday, December 7, 2021
Mahila Awareness Camp 6/12/2021
दिनांक 6/12/2021 को सक्षम, उत्तरी विभाग, महिला प्रमुख संजना पाल द्वारा "जागरूक मां विकलांग मुक्त शिशु" के अंतर्गत सुल्तानपुरी में आंगनवाड़ी नंबर 65 में श्रीमती पवन देवी जी व श्रीमती अनिल चिकारा जी द्वारा बैठक हुई। जिसमें 15 महिलाओं की सहभागिता रही आज उन्हें दिव्यांगता का अर्थ बताया वह यह भी समझाया की वह विकलांग नहीं बल्कि दिव्यांग है सभी बहनों को बैठक में आना व मातृ शिशु विषय पर जानकारी महत्वपूर्ण लगी इसके लिए उन्होंने सक्षम का धन्यवाद भी किया कि यह महत्वपूर्ण जानकारी उन तक पहुंचाई गई। .....सक्षम भारत समर्थ भारत समृद्ध व सुदृढ़ भारत जय हिंद🙏
Mahila Awareness Camp 5/12/21
दिनांक : 05/12/2021 को सक्षम पूर्वी विभाग के इन्द्रप्रस्थ जिले में प्रीत विहार नगर महिला प्रमुख बबीता जी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बहनों के समक्ष "जागरूक माँ, स्वस्थ शिशु" के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया । पूर्वी विभाग से सचिव श्रीमती वंदना जी ने बैठक में सम्मिलित सभी बहनों को विषय की जानकारी दी। परिचर्चा में सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय को ध्यान से सुना और समझा।कार्यक्रम में कुल 12 बहनों की उपस्थिति रही।
सक्षम भारत समर्थ भारत