Tuesday, December 7, 2021

SAKSHAM Inderprastha Mahila Meeting at Mukharji Nagar 4/12/2021

दिनांक 4/12/2021 को झण्डेवालान विभाग महिला प्रमुख श्रीमती ममता जी के निवास मुखर्जी नगर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा “सक्षम” व “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” विषय विस्तार पूर्वक रखे गए तत्पश्चात् परिचर्चा रहीं। 8 बहनों की उपस्थिति रही। 5 बहनों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। प्रसन्नता की बात रही कि ममता जी के पूरे परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लिया।

🇮🇳 सक्षम भारत   -  समर्थ भारत 🇮🇳










Mahila Awareness Program 3/12/21

दिनांक 3/12/2021 को विश्व  दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज दिव्यांग बच्चों से व जागरूक मां विकलांगता मुक्त शिशु के अंतर्गत कुछ महिलाओं के समक्ष अभियान चलाया गया। श्रीमती अनिल चिकारा दीदी व श्रीमती अंशु जी का भरपूर साथ मिला व सभी महिलाओं में सक्षम के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिला 35 बहनों की संख्या रही वह 8 बहनों ने नेत्रदान का संकल्प भी लिया।और यह विश्वास दिलाया की वह भी आगे आकर समाज के लिए सेवा देंगे ताकि अंधकार में रह रहे भाई बहनों को उजाले की रहा दिखा सकें इन सबके अलावा आज एक बहुत ही मार्मिक विषय भी आया..एक बच्चा जिनका नाम पृथ्वी  है  यह 17 साल के हैं और मानसिक रूप से शारीरिक रूप से दिव्यांग है उनकी माताजी ने उनकी सभी समस्याएं हमारे सामने रखी हैं हमारे सक्षम की ओर से यह पूरा प्रयास रहेगा की वह पृथ्वी जी को ठीक कर सकें उनका इलाज कर सके इसके लिए हम पूर्ण तरीके से कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि पृथ्वी जल्दी ठीक होंगे।








Friday, December 3, 2021

Women awareness program on Birth of Healthy Child (Poorvi Vibhag)

 दिनांक : 2/12/2021   को पूर्वी विभाग की सह महिला प्रमुख  ऋतु त्रिपाठी ट्वारा बहनों के समक्ष "जागरूक माँ, स्वस्थ शिशु" के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया ।  ' होगी माँ जब स्वस्थ और प्रसन्न, तब ही होगा शिशु स्वस्थ बदन ',  श्लोगन के साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार के विषय   में जागरूक किया गया जिसमें सभी बहनों ने  बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने विषय को ध्यान से सुना और समझा । पूर्वी विभाग के अध्यक्ष श्री ओमपाल भाई साहब ने बैठक में सम्मिलित सभी बहनों तथा बंधुजनों को सक्षम के उद्देश्य तथा सामाजिक उद्देश्यों में दिव्यांग  जनों के लिए सक्षम की महत्वपूर्ण भागीदारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में कुल  17 ( सत्रह ) लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें 15 ( पंद्रह ) महिलाएँ तथा  2 (दो )  बंधुजन थे ।

कार्यक्रम से संबंधित कुछ झलकियाँ -






Awareness program on Birth of Child with No disability 2/12/21 at SultanPuri, Delhi

आज दिनांक 2/12/2021 को उत्तरी विभाग महिला प्रमुख संजना पाल द्वारा सुल्तानपुरी के आंगनवाड़ी में 25 बहनों के समक्ष "जागरूक मां विकलांगता मुक्त शिशु" के अंतर्गत विषय रखा गया। जिसमें सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने विषय को ध्यान से सुना और समझा व आगे के अभियान और कार्यक्रम के लिए समय और दिन निर्धारित किया गया,

Awareness program for Mothers to give Birth to Healthy Child 20/11/21

 आज दिनांक 20/11/2021 को “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत नंगली जालिब गाँव के प्राचीन शिव मंदिर में प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा बहनों के समक्ष विस्तार पूर्वक विषय रखा गया। मंदिर की प्रधान श्रीमती दिशा चौधरी जी का सहयोग रहा। दिशा जी समय-समय पर सक्षम को सहयोग करती रहती हैं।

🇮🇳 सक्षम भारत     समर्थ भारत 🇮🇳



Thursday, December 2, 2021

SAKSHAM_inderprasth_ Healthy Child Birth Awareness Camp at Jankpuri 16/11/21

 आज दिनांक 16/11/2021 को “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” अभियान के अन्तर्गत पहला कार्यक्रम दिल्ली प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी द्वारा B3A Block जनकपुरी में किया गया। ब्लांक की बहनों ने अन्य बहनों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।

🇮🇳 सक्षम भारत      समर्थ भारत 🇮🇳



SAKSHAM Inderprastha - Healthy Child Birth Awareness Camp 3/Nov/21

3/10/2021 को उत्तरी विभाग के रोहिणी “सेवा कुटीर”में उत्तरी विभाग महिला प्रमुख संजना जी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्त महिला प्रमुख श्रीमती रीटा जी ने “जागरूक माँ स्वस्थ शिशु” विषय रखा व प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी ने सक्षम विषय रखा। तत्पश्चात् परिचर्चा रहीं व बहनों के प्रश्नो का निवारण भी किया गया। 15 बहनों की उपस्थिति रही। चार बहने सक्षम से जुड़ गई है। 🇮🇳 सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳