Thursday, December 2, 2021

Maharshi Ashtavakr Jayanthi - SAKSHAM Inderprastha Delhi Pranth Mahila wing

 26/9/2021 को “महर्षि अष्टावक्र जयंती” भगिनी निवेदिता छात्रावास बुराडी की छात्राओं के साथ मनाई गई। दिल्ली प्रान्त महिला प्रमुख रीटा जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। केशवपुरम विभाग महिला प्रमुख डॉ पूजा जी ने वंदना की। प्रांत सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी के साथ सबने मिलकर सक्षम गीत गाया।  तत्पश्चात् डॉ पूजा जी ने “महर्षि अष्टावक्र जी” की जीवनी को विस्तार पूर्वक बताया। झन्डेवालान विभाग महिला प्रमुख डॉ ममता जी, उत्तरी विभाग महिला प्रमुख संजना जी व कुछ अन्य बहने कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। अन्त में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

🇮🇳 सक्षम भारत     समर्थ भारत 🇮🇳